अमन पथ दंतेवाड़ा किरंदुल : एनएमडीसी के परियोजना अस्पताल किरंदुल ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर “बेस्ट स्मार्ट हॉस्पिटल ऑफ द ईयर 2026” पुरस्कार प्राप्त किया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) किरंदुल ने अस्पताल प्रबंधन व स्टाफ को बधाई दी।यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल पहुंचकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम. वी. लाल को पुष्पगुच्छ, शाल एवं प्रतिक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर समस्त नर्सिंग स्टाफ, डॉक्टरों व पैरामेडिकल टीम को भी पुष्पगुच्छ, पेन एवं मिष्ठान भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं।
यूनियन ने CMD अमिताभ मुखर्जी, निदेशक (HR) के.के. ठाकुर, अधिशासी निदेशक रविन्द्र नारायण तथा CMO डॉ. एम.वी. लाल के कुशल नेतृत्व और डिजिटलीकरण व बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की।
उपस्थित प्रमुख लोग:
डॉ. मनीषा लाल, डॉ. एम.के. चौधरी, डॉ. अंजू साह, यूनियन सचिव ए.के. सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष चिन्ना स्वामी सहित अनेक पदाधिकारी एवं समस्त नर्सिंग स्टाफ।
कार्यक्रम का संचालन फुलेश्वरी रीतू साहू ने तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री दिनेश साहू ने किया।



