Home छत्तीसगढ़ जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न, विभिन्न मुद्दों पर हुई...

जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न, विभिन्न मुद्दों पर हुई विस्तार से चर्चा

0

सुरेश मिनोचा एमसीबी : जिला कार्यालय में आज डिप्टी कलेक्टर इंदिरा मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आधार से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में एजेंडा के तहत निर्णय लिया गया कि जिले में एमबीयू (MBU) शिविर लगाए जाएंगे तथा UDISE+ डेटा के अद्यतन कार्य को प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जाएगा। इसके साथ ही 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के आधार नामांकन का ग्राम स्तर पर सत्यापन कर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।बैठक में हटाए गए आधार कार्डों के सत्यापन पर भी विशेष जोर दिया गया, जिसमें 100 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के आधार कार्ड शामिल हैं। वहीं जिला एवं राज्य स्तर पर प्राप्त आधार संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने आधार से जुड़ी धोखाधड़ी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने की आवश्यकता पर बल देते हुए नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में भी आधार सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु ग्राम स्तर पर विशेष आधार शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया।इसके अतिरिक्त यह तय किया गया कि आधार निगरानी समिति की बैठक प्रत्येक माह नियमित रूप से आयोजित की जाएगी तथा बैठक की कार्यवाही का प्रतिवेदन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसायटी को समय-सीमा में प्रेषित किया जाएगा।
बैठक में आर.पी. मिरे डीईओ, बीईओ, आदित्य शर्मा, यूआईडीएआई से खुर्शीद आलम, ईडीएम नारायण केवट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here