Home छत्तीसगढ़ AICC ने जारी की छत्तीसगढ़ OBC कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नियुक्ति सूची

AICC ने जारी की छत्तीसगढ़ OBC कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नियुक्ति सूची

0

रायपुर:  अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) के ओबीसी विभाग ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के OBC कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। प्रदेश के 33 जिलों में शहर और ग्रामीण इकाइयों को मिलाकर कुल 39 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इस संबंध में ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद ने नियुक्ति अधिसूचना जारी की है।

इन्हें मिली OBC कांग्रेस के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारीजारी सूची के अनुसार रायपुर शहर से लक्ष्मण सेन और रायपुर ग्रामीण से मुकेश साहू को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह बलौदाबाजार शहर से गणेश शंकर साहू, बलौदाबाजार ग्रामीण से घनश्याम पटेल, गरियाबंद से गजेंद्र साहू, महासमुंद ग्रामीण से कुनाल चंद्राकर, धमतरी शहर से प्रमोद सिन्हा और धमतरी ग्रामीण से लखेश्वर साहू को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दुर्ग शहर से शिशिरकांत कसार, दुर्ग ग्रामीण से संतोष देशमुख, राजनांदगांव शहर से सचिन दुरहटे और राजनांदगांव ग्रामीण से रोशन साहू को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

वहीं मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से भैयाराम यदु, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से पुरुषोत्तम वर्मा, कांकेर से सुखचंद प्रजापति, बिलासपुर ग्रामीण से सुनील साहू, मुंगेली से अभिलाष जायसवाल, कोरबा शहर से गजानंद साहू और कोरबा ग्रामीण से राजेश मानिकपुरी को भी जिम्मेदारी दी गई है।

रायगढ़ शहर से कन्हैया पटेल, रायगढ़ ग्रामीण से बबलू साहू, सारंगढ़-बिलाईगढ़ से मितेंद्र यादव, जशपुर से चंद्रदीप यादव, सरगुजा से ईश्वर सोनी, सूरजपुर ग्रामीण से राम कृपाल साहू, सूरजपुर शहर से प्रदीप साहू, बलरामपुर से अनिल कुशवाहा, कोरिया से रामकृष्ण साहू और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से मनोज साहू को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

देखिये छत्तीसगढ़ OBC कांग्रेस जिला अध्यक्षों की सूची-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here