Home छत्तीसगढ़ अनियमितता पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, दरचुरा स्थित सीमा पेट्रोल पम्प सील

अनियमितता पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, दरचुरा स्थित सीमा पेट्रोल पम्प सील

0

बलौदाबाजार, 21 मई 2026 : कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर जिले में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता एवं वितरण पर कड़ी नजर रखी जा रही है एवं अनियमितता पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में स्टॉक एवं वितरण में अनियमितता पाए जाने पर बुधवार को प्रशासन की टीम ने विकासखंड सिमगा अंतर्गत ग्राम दरचुरा स्थित सीमा पेट्रोल पम्प को सील बंद किया गया। एसडीएम सिमगा अतुल शेट्टे ने बताया कि ग्राम दरचुरा स्थित सीमा पेट्रोल पम्प द्वारा व्यवसायिक वाहनों में डीजल दिया जा रहा था एवं जरिकेन 10-15 लीटर के डिब्बे में विक्रय किया जा रहा था।

मौके पर उपस्थित अन्य वाहन मालिको द्वारा मौखिक शिकायत किया गया गया था। संचालक सत्येन्द्र कुमार सिंह द्वारा लभगभ 50 लोगों को जरिकेन में डीजल दिया जाना स्वतः स्वीकार किया गया जिसके कारण आज भी भीड लगी थी। स्टॉक आटोमेशन मशीन एवं भूमिगत टैंक व स्टॉक पंजी अनियमितता होने के कारण दामाखेडा चैकी प्रभारी की उपस्थिति में आगामी आदेश तक पेट्रोल पम्प को सील किया गया। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया हैं कि किसी भी पेट्रोल पम्प के द्वारा नियम विरुद्ध कार्य करने पर सम्बधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here