Home छत्तीसगढ़ आमझर मे चार माह से बिजली बंद ग्रामीण लालटेन के सहारे बारीश...

आमझर मे चार माह से बिजली बंद ग्रामीण लालटेन के सहारे बारीश लगते ही जहरीले सर्प जंगली जानवरो का भय स्कूली छात्राओ की बढेगी परेशानी

0

क्रेडा के अधिकारी एक रात गांव मे बिताये शिकायत समझ आ जायेगा


संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : वनांचल के ग्राम आमझर मे ग्रामीणो को बिजली की समस्या से जूझना पड रहा है यहा ग्रामीणो को वैकल्पिक व्यस्था क्रेडा सोलर पेनल से बिजली की व्यवस्था कराई गई है मगर अब वो भी जवाब दे दिया ग्रामीणो की शिकायत पर क्रेडा के अधिकारी तो आते है मगर उनकी समस्याओ का समाधान के बजाये और मुश्किल बढा दी ग्रामीणो ने जिला प्रशासन से यहा बिजली व्यवस्था की मांग की है उल्लेखनिय है की धमतरी जिले के टायगर रिजर्व क्षेत्र मे बसे ग्रामीणो को आज मूलभूत समस्याओ से जूझना पड रहा है यहा के ग्रामीण टायगर रिजर्व का दंश झेल रहे न ही तो यहा सडक है और न ही तो बिजली स्वास्थ्य , शिक्षा ग्रामीण इन समस्याओ से जैसे तैसे अपनी जीवन यापन कर रहे वही इनकी समस्याओ के समाधान के लिये बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था वो भी अब चरमराने लगी है जिला मुख्यालय से 100 कीलो मीटर की दूरी पर बसा ग्राम पंचायत खल्लारी के आश्रित ग्राम आमझर मे ग्रामीणो के सुविधा के लिये यहा चार जगह क्रेडा सोलर प्लाट लगाया गया है मगर आज की स्थिती मे चारो बंद है ऐसे ग्रामीणो को बारिश मे बच्चो के भविष्य की चिन्ता सताने लगी है

जहरीले सर्प व जंगली जानवरो का भय

ग्रामीण महेतु मंडावी , महेश मरकाम ने बताया की बारीश लगते ही जंगल मे हरियाली आ जाती है और छोटे छोटे पेड पौधे से अक्सर यहा जहरीले सर्प कीडे मकौडे घरो तक पहुचते है आवागमन का साधन नही जहा हमेशा खतरा बना रहता है रात के अंधेरे मे हमेशा खतरा बना रहता है जिला प्रशासन से अनुरोध है की समस्या को देखते हुए यहा क्रेडा सोलर पेनल की तत्काल मरम्मत कराये

बच्चे लालटेन से कैसे करे पढाई

ग्रामीण बलीहार कुजाम , बरसन कुजाम , गोपाल कुजाम ने बताया की अब राशन दूकान मे केरोसिन भी नही मिलता बगैर बिजली आखिर लालटेन के सहारे कितने समय तक बच्चे पढाई करेगे वनाचल मे कच्ची घर और किचड के चलते रात मे समझ ही नही आता की कहा से जहरीला सर्प आ जाये वनाचल मे बसे आदिवासी बच्चो के भविष्य को देखते हुए जिला प्रशासन हमारी समस्या का निराकरण करे

क्रेडा विभाग के अधिकारी ले गये इनवाईटर कैसे जालेगा बिजली

ग्रामीण केशनाथ नेताम ,निरा बाई नेताम , सरिता बाई ; मानबाई कुजाम ने बताया की क्रेडा के अधिकारी आये और एक प्लान्ट का इनवाईटर ले गये जबकी यही प्लांट बढिया चल रहा था अब बगैर इनवाईटर के प्लान्ट केसे चलेगा तीन और प्लान्ट है वो सिर्फ दिखावा है मुश्किल से पाच से दस।मिनट ही चलता है और बंद हो जाता है अधिकारी शिकायत के बाद आते है और दिन मे कड़कड़ाती धूप मे पेनल चालू करते है धूप के चलते लाईट जल जाती है।अधिकारी कहते है लाईट तो जल रही है वो रात हमारे गांव मे गुजारे सूरज ढलते ही बिजली भी बंद हो जाती है

एक प्लान्ट का इनवाईटर निकाले है बाकी तीन चालू है गाव मे चारो प्लान्ट बंद नही है
धनेन्द देवागन क्रेडा अधिकारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here