Home छत्तीसगढ़ ग्राम विकास समिति गैंदाटोला ने शोकाकुल परिवारों को दी आर्थिक सहायता, सामाजिक...

ग्राम विकास समिति गैंदाटोला ने शोकाकुल परिवारों को दी आर्थिक सहायता, सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश

0

 


छुरिया : ग्राम विकास समिति गैंदाटोला ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान की। समिति का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को सामाजिक एवं आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है, जिसके तहत हाल ही में दिवंगत हुए परिवारों को सहयोग राशि देकर मानवता का परिचय दिया गया।समिति द्वारा स्वर्गीय रामाधीन निर्मलकर के पुत्र रमन निर्मलकर एवं रामाधार यादव की पत्नी जयंत्री बाई यादव के निधन पर उनके शोक संतप्त परिवारों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परमपिता परमेश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की। साथ ही शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

ग्राम विकास समिति के सदस्यों ने कहा कि दुख की घड़ी में परिवारों के साथ खड़ा होना ही समाज की सच्ची ताकत है। समिति भविष्य में भी जरूरतमंद एवं पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष महेश गुप्ता, सचिव खलील अहमद कुरैशी, कोषाध्यक्ष धनेश्वर गुप्ता, नरेन्द्र मानिकपुरी, सत्यनारायण अग्रवाल, धनेश सेन, भूपेन्द्र देवागंन, शिव निषाद (वार्ड पंच), छोटेलाल निषाद, आशिष गुप्ता, वसीम कुरैशी (वार्ड पंच), दुष्यंत कंवर, राजेश गुप्ता, मनोज कोचे सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here