Home छत्तीसगढ़ रायपुर में फिर चाकूबाजी! नशा करने से रोकने पर पिता-पुत्र ने परिवार...

रायपुर में फिर चाकूबाजी! नशा करने से रोकने पर पिता-पुत्र ने परिवार पर किया हमला

0

रायपुर: राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। गंज थाना क्षेत्र के पारस नगर इलाके में घर के सामने नशा करने से मना करने पर पिता-पुत्र ने मिलकर एक परिवार पर हमला कर दिया। घटना में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जिसके चलते मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, पारस नगर निवासी अरुण साहू ने घर के सामने नशा कर रहे साहिल खान को रोकने की कोशिश की थी। इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि साहिल खान और उसके पिता इस्माइल ने चाकू निकालकर हमला कर दिया।

हमले में अरुण साहू, उनकी पत्नी रजनी साहू और बेटे अनुज साहू घायल हो गए। इनमें अरुण साहू और उनके बेटे अनुज की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस, एसीपी कोतवाली और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी साहिल खान और उसके पिता इस्माइल को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here