Home छत्तीसगढ़ अवैध रेत भण्डारण पर प्रशासन की छापेमारी,88 ट्रेक्टर रेत जब्त

अवैध रेत भण्डारण पर प्रशासन की छापेमारी,88 ट्रेक्टर रेत जब्त

0

बलौदाबाजार, 27 मई 2026 : अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। संयुक्त टीम द्वारा रात्रिकालीन जांच व छापमारी की कार्यवाही भी लगातार की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार मंगलवार को रारस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा रात्रिकालीन छापेमारी में अवैध रूप से भण्डारण किये गये 88 ट्रेक्टर रेत जब्त किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसडीएम एवं एस डीओपी सिमगा के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा मंगलवार को तहसील सिमगा अंतर्गत ग्राम लिमतरा में रात्रिकालीन जांच के दौरान अवैध रेत डम्प पाया गया। पटवारी व सरपंच से जानकारी ली गई और सम्बंधित को मौक़े पर तलब कर पूछ -ताछ की गई। रेत भण्डारण के समबंध में कोई दास्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर भण्डारित लगभग 88 ट्रेक्टर रेत को जब्त कर सरपंच के सुपुर्दगी में दिया गया। अवैध भण्डारित रेत में रामाकुमार रात्रे 17 ट्रेक्टर, परमेश्वर बघेल 8 ट्रेक्टर, तोरण निषाद 5 ट्रेक्टर, गुलाब दास 35 ट्रेक्टर, रामकुमार 18 ट्रेक्टर एवं अज्ञात व्यक्ति 5 ट्रेक्टर शामिल हैं।इसके साथ ही 2 ट्रेक्टर भी जब्त किया गया।

इसी तरह तहसील पलारी में अवैध रेत परिवहन करते 2 ट्रेक्टर को जब्त कर थाना पलारी के सुपुर्द दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here