Home छत्तीसगढ़ मैनपुर में खाद बीज समस्या को लेकर किसान कांग्रेस द्वारा रैली निकाल...

मैनपुर में खाद बीज समस्या को लेकर किसान कांग्रेस द्वारा रैली निकाल जमकर हल्ला बोला

0

राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद : खाद बीज की समस्या को लेकर परेशान किसानों ने आज किसान कांग्रेस ब्लॉक मैनपुर के तत्वाधान में भीषण गर्मी में जंगी रैली निकाल एसडीएम कार्यालय का घेराव किया और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया इस दौरान बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव, जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव, आदिवासी कांग्रेस के मैनपुर ब्लॉक अध्यक्ष पारेश्वर नेगी, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शाहिद मेमन, तनवीर राजपूत,लिकेश यादव,दुलेन्द नेगी, डोमार साहू,पवन जगत, रामभरोसा नेताम,खेलन दिवान,पदुलोचन यादव, बलिराम, पूर्व सरपंच जिलेन्द नेगी,दादू खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे, भीषण गर्मी में रैली निकाल कर कांग्रेसियों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here