मनेंद्रगढ़ : एमसीबी जिले की नवपदस्थ कलेक्टर संतन देवी जांगड़े आज प्रेस से मिलिए कार्यक्रम के तहत एमसीबी प्रेस क्लब के पत्रकार भवन में पहुँची । उन्होंने पत्रकार भवन और प्रेस पार्क का निरीक्षण किया और प्रेस क्लब को इसके लिए बधाई दी ।
प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में सभी पत्रकारों से परिचय प्राप्त करने के बाद उन्होंने जिले को लेकर अपनी प्राथमिकताएं बताई और बताया कि 20 दिन के कार्यकाल में सबसे ज्यादा समस्या पेयजल को लेकर आई है । कलेक्टर ने पत्रकार साथियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का भी जवाब दिया और कहा कि जिले में पर्यटन को लेकर काफी सम्भावनाये है । मनेन्द्रगढ़ की यातायात व्यवस्था को सुधारने प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है । उन्होंने जनकपुर में टीएल मीटिंग और जनदर्शन भी जल्द शुरू करने की बात कही ।



