Home छत्तीसगढ़ बालोद में NDPS एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा...

बालोद में NDPS एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल

0

 बालोद: छत्तीसगढ़ की बालोद पुलिस का गांजा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक तस्कर को पकड़ा है, जो पावर एक्सल गाड़ी से गांजा की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से 6 लाख रुपए से ज्यादा का गांजा बरामद किया है। यह पूरा मामला पुरुर थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, पुरुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अपने टीवीएस एक्सेल 100 क्रमांक सीजी 24 K 0170 से मादक पदार्थ गांजा ले जा रहा है। सूचना के बाद पुरुर थाना प्रभारी जोगेंद्र साहू और उनकी टीम ने मूरपार के पास गाड़ी को रोक लिया। इसके बाद जब उसकी तलाशी ली गई, तो 6 लाख 5 हजार रुपए का 12.100 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

बालोद से रायपुर कर रहा था तस्करी

वहीं जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने अपना नाम रवि नेताम पिता नरेश नेताम उम्र 40 वर्ष बताया, जो कि कसेरी गांव में मनेरीपारा का रहने वाला है। उसने बताया कि वह गांजा को बालोद से रायपुर ले जा रहा था। पुलिस ने उसके पास से 12.100 किलोग्राम गांजा और प्रयुक्त गाड़ी को जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 20 (B) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here