Home छत्तीसगढ़ बेमेतरा CM कन्या विवाह कार्यक्रम की अव्यवस्था पर CM विष्णुदेव साय की...

बेमेतरा CM कन्या विवाह कार्यक्रम की अव्यवस्था पर CM विष्णुदेव साय की सफाई, जांच के लिए कमिश्नर को दिए निर्देश

0

रायपुर:  बेमेतरा में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह में अव्यवस्था पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट किया है कि मौसम में बदलाव की वजह से कलेक्टर ने उनकी सहमति से ही आयोजन स्थल में बदलाव किया था. बहरहाल, मामले की जांच के लिए कमिश्नर को निर्देशित किया गया है.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि कल बेमेतरा में सीएम कन्या विवाह का आयोजन था. विशेष बात यह थी कि हमारे विधायक दीपेश साहू की शादी भी वहीं हुई. समाज को एक मैसेज देने का काम किया है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि शादियों में बाहर टेंट लगते हैं. वैसा हुआ भी था, लेकिन अचानक मौसम बदलने से टेंट-पंडाल अस्त-व्यस्त हो गया. विकल्प के तौर पर पुराना विश्राम गृह था, लेकिन सुझाव आया कि महेश्वरी समाज का भवन बड़ा है. इस पर कलेक्टर ने मुझसे पूछा कि क्या करें, फिर मेरे कहने पर ही विश्राम गृह में आयोजन हुआ. बता दें कि आयोजन में अव्यवस्था को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने गुस्सा चर्चा में था.

वहीं सरगुजा जिले में मैनपाट तहसील में विधायक और नायब तहसीलदार के बीच हुए विवाद और मारपीट के मामले में तहसीलदारों के हड़ताल पर जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर विष्णुदेव साय ने कहा कि तहसीलदारों से चर्चा चल रही है. समाधान हो जाएगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here