Home विदेश ‘नेतन्याहू और हिजबुल्लाह मान गए, अब नहीं चलेगी कोई गोली’, डोनाल्ड ट्रंप...

‘नेतन्याहू और हिजबुल्लाह मान गए, अब नहीं चलेगी कोई गोली’, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा

0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उनकी इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और हिजबुल्लाह के प्रतिनिधियों से अलग-अलग बातचीत हुई है। इसके बाद दोनों पक्षों ने सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जताई है। ट्रंप से बातचीत के बाद इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

गोलीबारी रोकने पर बनी सहमति

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर किए गए एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि इजरायल की सेना बेरूत की ओर कोई नया सैन्य अभियान नहीं चलाएगी और जो सैनिक वहां भेजे जा रहे थे, उन्हें भी वापस बुला लिया गया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि हिजबुल्लाह ने सभी प्रकार की गोलीबारी रोकने पर सहमति दी है।

दोनों एक दूसरे पर नहीं करेंगे हमले

ट्रंप के अनुसार, समझौते के तहत इजरायल हिजबुल्लाह पर हमला नहीं करेगा और हिजबुल्लाह भी इजरायल के खिलाफ कोई हमला नहीं करेगा। इस पर अब इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की प्रतिक्रिया सामने आ गई है।

ट्रंप से बात के बाद नेतन्याहू ने हिजबुल्लाह को दी चेतावनी

नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आज रात मैंने प्रेसिडेंट ट्रंप से बात की और उन्हें बताया कि अगर हिजबुल्लाह हमारे शहरों और नागरिकों पर हमला करना बंद नहीं करता है तो इजरायल बेरूत में आतंकी ठिकानों पर हमला करेगा। नेतन्याहू ने आगे कहा कि हमारा यह रुख बदला नहीं है। इसके साथ ही IDF दक्षिणी लेबनान में प्लान के मुताबिक काम करना जारी रखेगी।

मध्य पूर्व पर टिकी अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब क्षेत्र में तनाव और सैन्य गतिविधियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें मध्य पूर्व पर टिकी हुई हैं। वहीं, नेतन्याहू ने एक बार फिर हिजबुल्लाह को चेतावनी दे डाली है। ऐसे में देखना होगा कि क्या दोनों के बीच सैन्य कार्रवाई या गोलीबारी रुकेगी की नहीं या फिर दोनों जंग के मैदान में रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here