Home छत्तीसगढ़ मौसम का डबल अटैक: बढ़ेगी उमस और गर्मी, कई जिलों में अंधड़-बारिश...

मौसम का डबल अटैक: बढ़ेगी उमस और गर्मी, कई जिलों में अंधड़-बारिश के आसार

0

रायपुर : छत्तीसगढ़ में सामान्य से काफी नीचे गए तापमान के फिर चढ़ने के संकेत हैं. इस बीच दोपहर बाद राजधानी समेत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अंधड़, बारिश की स्थिति बनने की संभावना भी है. अभी तेज के घर उमस वाली गर्मी परेशान करने के आसर ज्यादा पश्चिम मानसून की गतिविधि देश में बढ़ने का अनुमान है, जो वातावरण में चिपचिपाहट बढ़ाएगी. सोमवार को रायपुर समेत मध्य इलाके के अधिकतम तापमान में काफी गिरावट हुई थी. इस दौरान गर्मी और तेज धूप से भी राहत मिली थी. मंगलवार को गर्मी ने अपना थोड़ा असर दिखाया. शहर का तापमान बढ़कर 40 डिग्री होने की वजह से धूप में तेजी से महसूस हुई.

मंगलवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्मी राजनांदगांव में पड़ी, यहां तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूमतम तापमान पेंड्रा रोड पर 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.

मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने जानकारी दी कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे लगे छत्तीसगढ़ के ऊपर में 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक द्रोणिका पूर्वी मध्य प्रदेश से उत्तर पूर्व तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. दूसरा द्रोणिका मध्य पाकिस्तान से तटीय पश्चिम बंगाल तक छत्तीसगढ़ होते हुए 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. बुधवार को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा और गरज चमक हो सकती है. कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ अंधड़ और बिजली गिरने के आसार हैं. अधिकतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव होने की संभावना है.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ? 

मौसम विभाग ने रायपुर शहर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है. इसके अनुसार आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. हल्की बारिश और अंधड़ की संभावना है. वहीं अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here