Home छत्तीसगढ़ ग्राम सरईगहना में पेयजल व्यवस्था उपलब्ध, विभाग द्वारा नवीन हैण्डपम्प स्थापित

ग्राम सरईगहना में पेयजल व्यवस्था उपलब्ध, विभाग द्वारा नवीन हैण्डपम्प स्थापित

0

कोरिया : विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के ग्राम सरईगहना में ‘संरक्षित जनजाति कोरवा समुदाय के नदी का पानी पीने’ के सम्बंध में सोशल मीडिया में प्रसारित किया गया।

विभाग द्वारा जांच एवं स्थल सत्यापन किया गया।
जांच में पाया गया कि ग्राम सरईगहना में विभाग द्वारा कुल 20 हैण्डपम्प स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 19 हैण्डपम्प सुचारू रूप से कार्यरत हैं तथा केवल 01 हैण्डपम्प जलस्तर कम होने के कारण बंद है।

सोशल मीडिया में प्रदर्शित कोरवा जनजाति के परिवार मुख्य बस्ती से लगभग 2 किलोमीटर दूर नदी किनारे निवास करते हैं, जहां लगभग 8 से 10 परिवार रहते हैं। उक्त स्थान पर पूर्व से 02 हैण्डपम्प स्थापित थे, जिनमें से एक हैण्डपम्प में लाल रंग का पानी आने तथा दूसरे में जलस्तर कम होने की समस्या थी।

पेयजल समस्या के समाधान हेतु विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 06 मई 2026 को नवीन नलकूप खनन कर हैण्डपम्प स्थापित किया गया। वर्तमान में उक्त हैण्डपम्प से पेयजल की नियमित आपूर्ति हो रही है और क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था सुचारू है।

विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि संबंधित बस्ती में पेयजल उपलब्ध कराया जा चुका है तथा आवश्यकतानुसार पेयजल स्रोतों की निरंतर निगरानी एवं रखरखाव किया जा रहा है। विभाग द्वारा नवीन स्थापित हैण्डपम्प के फोटोग्राफ्स भी उपलब्ध कराया गया है, जो पेयजल आपूर्ति की वर्तमान स्थिति को दर्शाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here