Home छत्तीसगढ़ NHM महासम्मेलन को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मुख्य आतिथ्य, स्वास्थ्य मंत्री होंगे...

NHM महासम्मेलन को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मुख्य आतिथ्य, स्वास्थ्य मंत्री होंगे अध्यक्ष

0

राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद :– आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गरियाबंद डॉ. यू. एस. नवरत्न सर से छ.ग.प्रदेश एन.एच.एम कर्मचारी संघ के जिला और ब्लॉक् के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेट की और 13 जुन 2026 के रायपुर मे महासम्मेलन में एन एच एम कर्मचारियों के शामिल होने के कारण उक्त तिथि अवकाश की सुचना दी साथ ही महासम्मलेन मे आने का सादर निमंत्रण दिया उन्होंने निमंत्रण सहर्ष स्वीकार किया साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में 100% सहयोग एवम सहभागिता देने तथा कार्यक्रम के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी.

ज्ञात हो कि विगत वर्ष एक महीने से अधिक चले अनिश्चित कालीन आंदोलन के दौरान एन एच एम कर्मचारियों के कुछ मांगो के पुर्ण होने और नियमितीकरण, ग्रेड पे सहित अन्य लंबित मांगो के आदेश और क्रियान्वयन के लिए एन एच एम कर्मचारी संघ 13 जुन 2026 को एक महासम्मेलन का आयोजन बूढ़ा तालाब रायपुर के पास बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम मे आयोजन क़र रहें हैँ जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों से बीस हजार से ज्यादा कर्मचारी अपने परिवार सहित उपस्थित होने वाले हैँ.

संघ के जिलाध्यक्ष अमृत राव भोंसले के नेतृत्व मे प्रतिनिधि मण्डल मे प्रशांत अवधिया, लम्बोदर महतो, दीपेश टांडी, भूपेश साहू, नेहा प्रधान, भारत ठाकुर, टिकेश साहू, डॉ सौरभ मेश्राम, भूपेंद्र देवांगन, डॉ योगेंद्र रघुवंशी, योगेश साहू, कमलेश्वर ढीढी, सौरभ गुप्ता, डॉ महावीर बरगहा, धीरज शर्मा, टिकेश बांसकर, नवीन नवरंगे, खुशबु सिन्हा, डॉ पल्लवी साहू, लाल जी साहू, जागेश्वर देवांगन, तोमेश देवांगन, लीला राम साहू, लालिमा साहू, गोपाल करण, तुमित सहित अन्य उपस्थित रहें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here