Home ज्योतिष Sawan 2026 Date: 30 जुलाई से शुरू होगा सावन, जानें कितने पड़ेंगे...

Sawan 2026 Date: 30 जुलाई से शुरू होगा सावन, जानें कितने पड़ेंगे सावन सोमवार और उनकी पूरी तारीखें

0

सावन का महीना महादेव का प्रिय महीना है और शिव भक्तों के लिए उनकी कृपा पाने का सबसे शुभ अवसर माना जाता है। मान्यता है कि सावन में की गई शिव आराधना का फल कई गुना बढ़कर मिलता है। यही कारण है कि हर साल श्रद्धालु सावन माह का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस माह में सोमवार का दिन विशेष महत्व रखता है। तो चलिए जानते हैं साल 2026 में सावन का महीना कब से शुरू हो रहा है और इस बार कितने सावन सोमवार पड़ेंगे।

कब से शुरू होगा सावन 2026?

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल श्रावण मास की शुरुआत 30 जुलाई 2026 से होने जा रही है और इसकी समाप्ति 28 अगस्त 2026 को होगी। भगवान शिव की भक्ति और साधना को समर्पित यह माह सबसे पवित्र समय है, जब शिव भक्त विशेष पूजा-पाठ और व्रत करके भोलेनाथ को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। इस दौरान कांवड़ यात्रा और मंदिरों में विशेष आयोजन भी किए जाते हैं।

सावन सोमवार का क्यों है महत्व?

यूं तो सावन माह का हर दिन शुभ माना जाता है, लेकिन सोमवार का महत्व सबसे बताया है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन व्रत रखकर और शिवलिंग का जलाभिषेक करके महादेव की विशेष कृपा पाई जा सकती है। इस दिन सच्चे मन से की गई आराधना भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

सावन 2026 में कितने सोमवार? 

सावन 2026 में कुल 4 सावन सोमवार पड़ेंगे। इन दिनों भक्त व्रत रखकर शिव जी की विशेष उपासना कर सकते हैं। जानें सावन में पड़ने वाले सभी सोमवारों की तारीखें

  1. पहला सावन सोमवार: 3 अगस्त 2026
  2. दूसरा सावन सोमवार: 10 अगस्त 2026
  3. तीसरा सावन सोमवार: 17 अगस्त 2026
  4. चौथा सावन सोमवार: 24 अगस्त 2026

सावन की शुरुआत और पहला सोमवार

इस बार सावन की शुरुआत गुरुवार से हो रही है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार को गुरु का दिन माना जाता है और भगवान शिव को आदिगुरु भी कहा जाता है। ऐसे में इस साल सावन माह आध्यात्मिक लाभ पाने के लिए और भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं, सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त को पड़ेगा। कई श्रद्धालु इसी दिन से 16 सोमवार व्रत की शुरुआत भी करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here