Home छत्तीसगढ़ कटहल की आड़ में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 62 लाख की खेप...

कटहल की आड़ में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 62 लाख की खेप जब्त

0

 महासमुंद: तस्कर नशे के अवैध पदार्थों की तस्करी के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं, जिसमें वो कभी कामयाब हो जाते हैं या फिर पकड़े जाते हैं। इसी तरह का ताजा मामला छत्तीसगढ़ के महासमुंद से सामने आया है, जहां पिकअप वाहन में कटहल की आड़ में गांजे की तस्करी हो रही थी। पुलिस ने 62 लाख रुपए से ज्यादा का गांजा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, सिंघोडा पुलिस रेहटीखोल जांच नाका के पास वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक पिकअप वाहन को रोका गया, जिसमें भारी मात्रा में कटहल लोड थे। पुलिस ने जब शक के आधार पर पिकअप वाहन की तलाशी ली, तो उनके पैरों तले से जमीन ही खिसक गई।

कहां खपाने की थी तैयारी ?

दरअसल, कटहल के पीछे से पुलिस ने 125.700 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत 62,85,000 रुपये आंकी गई है। इसी के साथ ही पुलिस ने उत्तर प्रदेश के दो तस्करों को भी पकड़ा है। तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वो गांजा को जिला बलांगीर (उडीसा) से खरीदकर जिला प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) ले जा रहे थे, जहां इसे खपाने की तैयारी थी। फिलहाल पुलिस ने गांजा के साथ ही पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here