Home छत्तीसगढ़ तरगवां में 8 जून को जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर, प्रभारी...

तरगवां में 8 जून को जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर, प्रभारी मंत्री-विधायक सहित जनप्रतिनिधियों की रहेगी मौजूदगी

0

कोरिया :जिले का अंतिम जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर अब 8 जून को ग्राम पंचायत तरगवां में आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रोक्तिमा यादव द्वारा जारी आदेश के अनुसार पूर्व निर्धारित 9 जून की तिथि को संशोधित करते हुए शिविर का आयोजन 8 जून को किया जाएगा।

शिविर में प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम, बैकुंठपुर विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति प्रस्तावित है।

कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को शिविर स्थल पर पहुंचकर विभागीय स्टॉल स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर के अंतर्गत आयोजित होने वाले इस शिविर में 20 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल होंगे। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं एवं शिकायतों का मौके पर निराकरण किया जाएगा तथा विभिन्न विभागों द्वारा शासन की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

जिला प्रशासन ने संबंधित ग्राम पंचायतों के नागरिकों से संशोधित तिथि की जानकारी लेते हुए अधिक से अधिक संख्या में शिविर में शामिल होने और अपनी समस्याएं संबंधित विभागों के समक्ष रखने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि शिविर के माध्यम से आमजन को त्वरित एवं प्रभावी समाधान उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here