Home देश सीमा पार से रेत तस्करी पर खनिज विभाग का शिकंजा, बिना नंबर...

सीमा पार से रेत तस्करी पर खनिज विभाग का शिकंजा, बिना नंबर की डग्गी जब्त

0

अनूपपुर :जिले में अवैध रेत कारोबार के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बिना नंबर की डग्गी वाहन को जब्त किया है। लंबे समय से मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सीमा से लगे क्षेत्रों में अवैध रेत परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के बाद खनिज विभाग ने विशेष जांच अभियान चलाया, जिसमें एक संदिग्ध डग्गी वाहन रेत का परिवहन करते हुए पकड़ा गया।

शनिवार रात बिजुरी क्षेत्र में चलाए गए सघन जांच अभियान के दौरान खनिज निरीक्षक ईशा वर्मा ने बिना नंबर की डग्गी वाहन को रोककर जांच की। पूछताछ में चालक ने वाहन मालिक का नाम अमन पांडे, निवासी डोला बताया, लेकिन वाहन से संबंधित वैध दस्तावेज और ई-ट्रांजिट पास (ईटीपी) प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में रेत परिवहन पूरी तरह अवैध पाए जाने पर खनिज अमले ने तत्काल वाहन को जब्त कर रामनगर थाना की अभिरक्षा में सौंप दिया।

कार्रवाई के दौरान सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि वाहन पर नंबर प्लेट तक नहीं लगी थी। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर बिना नंबर का वाहन सड़कों पर कैसे दौड़ रहा था? स्थानीय लोगों का कहना है कि नंबर प्लेट का न होना यह संकेत देता है कि वाहन लंबे समय से अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल किया जा रहा होगा और पहचान छिपाने के उद्देश्य से नंबर नहीं लगाया गया होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here