Home छत्तीसगढ़ धमतरी में गांजा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, करोड़ों की खेप के...

धमतरी में गांजा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, करोड़ों की खेप के साथ 5 गिरफ्तार

0

 धमतरी :  छत्तीसगढ़ में इन दिनों अलग-अलग जिलों में गांजा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर पुलिस बड़ी-बड़ी खेप पकड़ रही है। इसी कड़ी में आज धमतरी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो से अधिक गांजा जब्त किया है। साथ ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

जांच अभियान के दौरान पकड़ाया गांजे का बड़ा खेप

जानकारी के अनुसार, धमतरी पुलिस द्वारा श्यामतराई नाका पर नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध वाहन पिकअप और कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से कुल 14 बोरियां बरामद हुईं। जब पुलिस ने बोरियों की जांच की तो उनमें बड़ी मात्रा में गांजा भरा हुआ मिला। वजन करने पर गांजे की कुल मात्रा 400 किलो से अधिक पाई गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गांजा और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया।

आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि गांजे की इस बड़ी खेप को ओडिशा से लेकर रायपुर जा रहे थे। पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी पहले भी इस मार्ग का उपयोग कर गांजा तस्करी करते रहे हैं या नहीं। साथ ही इस पूरे नेटवर्क के सरगना और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल धमतरी पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है और तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here