Home छत्तीसगढ़ इंस्टाग्राम पर जाल, ब्लैकमेलिंग का खेल; युवक के जहर पीने के बाद...

इंस्टाग्राम पर जाल, ब्लैकमेलिंग का खेल; युवक के जहर पीने के बाद महिला गिरफ्तार

0

जांजगीर चांपा :छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां महिला की प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने जहर पी लिया, जिसे इलाज के लिए अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया और फिर गंभीर हालत में उपचार के लिए बिलासपुर रेफर कर किया गया। पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने राजनांदगांव से आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के मुताबिक, अकलतरा में रहने वाले प्रफुल्ल कुमार की राजनांदगांव की एक महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच मेल मिलाप बढ़ने के बाद महिला ने प्राइवेट विडियो को वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपये की मांग की। इतना ही नहीं महिला ने कुछ विडियो युवक के पिता के वाट्सअप पर भी भेज दिए।

इसकी भनक लगते ही युवक ने जहर पी लिया। इसके बाद उसे आनन-फानन में इलाज के लिए अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद प्रफुल्ल कुमार के पिता ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी।

इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए अकलतरा पुलिस ने राजनांदगांव से महिला को हिरासत मे लिया और मोबाईल को जब्त किया। महिला के वाट्सअप चैट में मिले सबूत के आधार पर पुलिस ने धारा 308(2) BNS 67 आई टी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जब्त मोबाईल में पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है। महिला ने दो सप्ताह पहले युवक का निजी फोटो युवक और उसके परिवार वालों के मोबाईल में भेजना शुरू किया था। साथ ही पैसा नहीं देने पर सभी निजी फोटो को इंस्टाग्राम में वायरल करने की धमकी भी दी, जिससे प्रताड़ित होकर युवक ने जहर पी लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here