Home छत्तीसगढ़ जनपद पंचायत भरतपुर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में मनाया गया रोजगार दिवस

जनपद पंचायत भरतपुर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में मनाया गया रोजगार दिवस

0

एमसीबी : जनपद पंचायत भरतपुर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में आज महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंजीकृत श्रमिकों को उनके कार्यों की जानकारी, मजदूरी भुगतान की स्थिति तथा योजना से प्राप्त होने वाले लाभों के संबंध में विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों एवं श्रमिकों को विकसित भारत – ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका मिशन (VB&GRAM&G) के उद्देश्यों एवं प्रावधानों की जानकारी दी गई। अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा बताया गया कि इस पहल के माध्यम से जल संरक्षण, ग्रामीण अधोसंरचना विकास, आजीविका संवर्धन तथा श्रमिकों की क्षमता वृद्धि को बढ़ावा दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों को समय पर मजदूरी भुगतान, रोजगार उपलब्धता, कार्यस्थल सुविधाओं एवं शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही श्रमिकों से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया गया। रोजगार दिवस के आयोजन में ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, रोजगार सहायक, तकनीकी अमला एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पंजीकृत श्रमिक उपस्थित रहे। जनपद पंचायत भरतपुर द्वारा बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन एवं आजीविका संवर्धन के उद्देश्य से इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here