Home छत्तीसगढ़ ग्राम इंदरपुर एवं ग्राम लालीमाटी में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित

ग्राम इंदरपुर एवं ग्राम लालीमाटी में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित

0

कोरिया : कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के मार्गदर्शन में आयुर्वेद विभाग द्वारा गांवों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लगातार आयोजन किया जा रहा है।

जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. एलवीना ग्रेस टोप्पो ने जानकारी दी है कि विगत दिनों शासकीय आयुर्वेद विभाग द्वारा ग्राम इंदरपुर एवं ग्राम लालीमाटी में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया।

डॉ. टोप्पो ने बताया कि इन शिविरों में ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं प्रदान कर आयुष चिकित्सा के प्रति जागरूक किया गया। ग्राम इंदरपुर एवं शासकीय आयुर्वेद औषधालय उमझर द्वारा ग्राम लालीमाटी में शिविर के दौरान ग्रामीणजनों की सामान्य स्वास्थ्य जांच एवं रक्तचाप (बीपी) की जांच की गई। साथ ही मौसमी एवं सामान्य रोगों के उपचार हेतु निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया।

डॉ. टोप्पो ने जानकारी दी कि शिविर स्थल पर ग्रामीणों को संतुलित आहार, दिनचर्या, ऋतुचर्या, स्वस्थ जीवनशैली एवं योग संबंधी परामर्श भी दिया गया।

इन दोनों शिविरों में 121 लाभार्थियों ने आयुष सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। ग्रामीणों ने शिविर की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसे शिविरों के नियमित आयोजन की मांग की। स्थानीय जनसहयोग से यह शिविर भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here