Home छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत जनपद दंतेवाड़ा में पंचायत विकास योजना...

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत जनपद दंतेवाड़ा में पंचायत विकास योजना पर 9 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफल

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा : राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 की पंचायत विकास योजना (PDP) के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन के लिए आयोजित जनपद स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन आज 11 जून 2026 को हुआ। यह 9 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 3 जून से 11 जून 2026 तक जनपद पंचायत दंतेवाड़ा के अंतर्गत आने वाली 44 ग्राम पंचायतों के लिए आयोजित किया गया।प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाते हुए गुणवत्तापूर्ण पंचायत विकास योजनाओं के निर्माण तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक ज्ञान एवं मार्गदर्शन प्रदान करना था। मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में संकाय सदस्यों, करारोपण अधिकारियों तथा पीरामल फाउंडेशन की टीम ने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

प्रशिक्षण के दौरान 9 एलएसडीजी (LSDG) थीम, पीएआई (PAI) स्कोर, पंचायत की स्वयं की आय (OSR), बाल सभा एवं महिला सभा की भूमिका सहित अन्य अहम विषयों पर विशेष फोकस किया गया। विशेषज्ञों ने पंचायत प्रतिनिधियों को ग्राम विकास योजनाओं में जनभागीदारी बढ़ाने और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप योजनाएं बनाने के लिए व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन सहित विभिन्न विभागों के फ्रंटलाइन वर्कर्स ने सक्रिय भागीदारी की। कुल 44 ग्राम पंचायतों से 264 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।समापन अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम पंचायतों की संस्थागत क्षमता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे ग्राम पंचायतों को स्थानीय विकास योजनाओं के बेहतर निर्माण, संसाधनों के प्रभावी उपयोग और ग्रामीण विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिलेगी।प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए प्राप्त ज्ञान को अपने-अपने ग्राम पंचायत स्तर पर लागू करने का संकल्प लिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here