रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना दबदबा कायम रखा है. पहले यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 1000 करोड़ नेट क्लब में शामिल होने वाली पहली हिंदी फिल्म बनी. फिर रणवीर को बॉक्स ऑफिस का सम्राट का खिताब भी मिला. 81 दिनों तक थिएटर में सफल रन के बाद यह फिल्म 4 जून 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई.
ओटीटी पर बना सबसे बड़ा ओपनिंग वीक रिकॉर्ड:- रिलीज के बाद फिल्म ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी जबरदस्त प्रदर्शन किया. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को पहले सप्ताह में 12.8 मिलियन दर्शकों ने देखा, जो अब तक किसी भी भारतीय फिल्म का सबसे बड़ा ओटीटी ओपनिंग वीक रिकॉर्ड माना जा रहा है. ऑरमैक्स के डेटा के मुताबिक, 1 से 7 जून 2026 के बीच यह भारत की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली स्ट्रीमिंग टाइटल रही.
खुद का ही रिकॉर्ड फिर किया ब्रेक:- फिल्म ने ओटीटी पर पहले से बने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए. यह 2026 की सबसे बड़ी ओटीटी ओपनिंग साबित हुई और बहुत कम समय में साल की टॉप 10 सबसे ज्यादा देखी जाने वाली लिस्ट में भी शामिल हो गई. इससे पहले भी इसका रिकॉर्ड इसी फिल्म के नाम था, जब इसे 7.6 मिलियन व्यूज मिले थे. अब इस नए आंकड़े ने एक बार फिर साबित कर दिया कि फिल्म ने खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
रणवीर सिंह की स्टार पावर का नया सबूत:- थिएटर के बाद ओटीटी पर भी इस शानदार सफलता ने रणवीर सिंह की स्टार पावर को और मजबूत किया है. फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी नए मानक स्थापित कर दिए हैं और आने वाली फिल्मों के लिए एक नया बेंचमार्क तैयार किया है.



