Home छत्तीसगढ़ निखिलकांत ने दिया युकां प्रदेशाध्यक्ष पद हेतु इंटरव्यू,महासमुंद लोकसभा के लिए गर्व...

निखिलकांत ने दिया युकां प्रदेशाध्यक्ष पद हेतु इंटरव्यू,महासमुंद लोकसभा के लिए गर्व का पल

0

महासमुंद: महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के लिए गौरव और सम्मान का विषय है कि युवा राजनीति में अपनी सक्रियता, संगठनात्मक क्षमता एवं जनसेवा के लिए पहचान बनाने वाले युवा नेता निखिलकांत साहू ने युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु नई दिल्ली में आयोजित महत्वपूर्ण साक्षात्कार प्रक्रिया में हिस्सा लिया। निखिलकांत साहू वर्तमान में महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हैं। इससे पूर्व वे एनएसयूआई प्रदेश महासचिव, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष, पार्षद एवं नगर पालिका सभापति जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।

छात्र राजनीति से लेकर जनप्रतिनिधि तक का उनका लंबा राजनीतिक सफर संगठन एवं जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ को दर्शाता है। नई दिल्ली में आयोजित इस साक्षात्कार में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रभारी एवं कांग्रेस की कोर कमेटी के वरिष्ठ सदस्यों ने उम्मीदवारों से चर्चा की। निखिलकांत साहू ने प्रदेश में युवा कांग्रेस को मजबूत करने, संगठन विस्तार तथा युवाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर अपना विजन प्रस्तुत किया।

विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ से केवल चुनिंदा युवा नेताओं को ही इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया गया था। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से निखिलकांत साहू का नाम शामिल होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान का विषय रहा। निखिलकांत साहू के इंटरव्यू में शामिल होने से महासमुंद सहित पूरे लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं युवाओं में उत्साह का माहौल है। समर्थकों का मानना है कि उनका संगठनात्मक अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यशैली उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए एक मजबूत दावेदार बनाती है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि निखिलकांत साहू भविष्य में प्रदेश के युवाओं की आवाज को और अधिक मजबूती से उठाते हुए संगठन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here