एस अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा किरंदुल : बचेली बैलाडीला ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन (किरंदुल-बचेली) द्वारा लगातार तीसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। ड्राइवरों में आक्रोश देखा जा रहा है क्योंकि तीन दिन बीत जाने के बाद भी उनकी मांगें अभी तक पूरी नहीं की गई हैं।ड्राइवर संगठन के सदस्य पिछले तीन दिनों से सभी कामकाज छोड़कर रिंग रोड नंबर-4 स्थित संगठन कार्यालय के सामने धरना दे रहे हैं। हड़ताल के कारण एनएमडीसी किरंदुल, एनएमडीसी बचेली तथा आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया लिमिटेड (कड़मपाल) के लोडिंग कार्य पूरी तरह बंद पड़े हैं। इससे प्राइवेट ठेकेदारों सहित पूरे क्षेत्र का परिवहन व्यवस्था प्रभावित हुई हैं।
राहत की खबर:
बचेली अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) की उपस्थिति में बैठक हुई। एसडीएम की समझाइश पर ड्राइवर यूनियन के अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने एक रैक (रेक नंबर-13) खाली करने की सहमति दे दी। यूनियन ने स्पष्ट किया कि केवल यही एक रैक खाली की जाएगी। इसके बाद यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो हड़ताल जारी रहेगी।
ड्राइवरों की प्रमुख मांगें:
केंद्र सरकार के निर्धारित वेतनमान के अनुसार ₹1038 प्रतिदिन
प्रति घंटा ओवरटाइम ₹200
पीएफ, बीमा और बोनस की सुविधा
ड्राइवर यूनियन का कहना है कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं हो जाती, तब तक हड़ताल चलेगी। फिलहाल बीटीओए की कटी हुई पर्चियों वाले वाहनों और बची हुई रैक को खाली करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हड़ताल अभी भी जारी। आगे की स्थिति आने वाले समय में स्पष्ट होगी।



