Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री से मिले डॉ. मनीष सिन्हा, गरियाबंद के विकास से जुड़े चार...

मुख्यमंत्री से मिले डॉ. मनीष सिन्हा, गरियाबंद के विकास से जुड़े चार महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए

0

राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद : भाजपा जिला मंत्री एवं झाकरपारा मंडल प्रभारी डॉ. मनीष सिन्हा ने मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय जी से सौजन्य भेंट कर क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े चार महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से रखा। उन्होंने मुख्यमंत्री को देवभोग-अमलीपदर क्षेत्र सहित पूरे गरियाबंद जिले की आवश्यकताओं से अवगत कराया और शीघ्र कार्रवाई का आग्रह किया।

डॉ. सिन्हा ने देवभोग क्षेत्र के बेलाट नाला पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य, अमलीपदर में नवीन शासकीय महाविद्यालय की स्थापना, अमलीपदर में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा खोलने तथा गरियाबंद जिले के लिए स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय के निर्माण एवं संचालन कार्य को जल्द शुरू कराने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। इस दौरान डॉ. सिन्हा ने कहा कि ये सभी मांगें क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकताओं से जुड़ी हैं और इनके पूरा होने से हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

इन मांगों के पूरा होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। बेलाट नाला पर पुल बनने से आवागमन आसान होगा और ग्रामीणों को वर्षभर बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी। अमलीपदर में शासकीय महाविद्यालय खुलने से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। सहकारी बैंक शाखा शुरू होने से किसानों और आम नागरिकों को बैंकिंग सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। वहीं केंद्रीय विद्यालय का निर्माण और संचालन शुरू होने से गरियाबंद जिले के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा। शिक्षा, आधारभूत संरचना और आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलने से पूरे क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नया आयाम प्राप्त होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here