Home छत्तीसगढ़ एक पल की चूक और चली गई जान! कूलर में पानी भरते...

एक पल की चूक और चली गई जान! कूलर में पानी भरते वक्त करंट लगने से महिला की मौत

0

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत तारागढ़ में करंट की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, अपने घर के कूलर में महिला पानी भर रही थी, इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तत्काल महिला को करंट प्रवाहित कूलर से अलग किया।

इसके बाद तुरंत महिला को सिविल अस्पताल पत्थलगांव ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की आगे की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here