Home छत्तीसगढ़ एक्सीडेंट हो गया, पैसे भेजो’… वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का...

एक्सीडेंट हो गया, पैसे भेजो’… वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का मोबाइल हैक, परिचितों से मांगी रकम

0

रायपुर : राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का रविवार को अज्ञात जालसाजों ने मोबाइल हैक कर लिया। हैकरों ने डॉ. सलीम राज के मोबाइल के संपर्क सूची में शामिल लोगों को मैसेज भेजकर एक्सीडेंट तथा अन्य बहाने कर पैसों की मांग की। मोबाइल हैक होने की जानकारी मिलने के बाद डॉ. सलीम राज ने इसकी लिखित शिकायत साइबर सेल में की।

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष का रात 9 बजे मोबाइल ठीक हो पाया। पुलिस घटना की जांच कर आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने की बात कह रही है। यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है हैकरों ने जिन लोगों से वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के नाम से पैसों की मांग की थी, उनमें से कितने लोग झांसे में आकर रकम ट्रांसफर किये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here