Home मनोरंजन रणवीर सिंह ने खरीदी सुपर एक्सपेंसिव स्पोर्ट्स कार, मुंबई की सड़कों पर...

रणवीर सिंह ने खरीदी सुपर एक्सपेंसिव स्पोर्ट्स कार, मुंबई की सड़कों पर दौड़ाई फेरारी 296 GTB, कितनी है कीमत?

0

‘धुरंधर’ स्टार रणवीर सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वह किसी फिल्म, रेड कार्पेट लुक या विवाद के चलते नहीं बल्कि अपनी नई-नवेली कार को लेकर चर्चा में हैं। रणवीर सिंह को हाल ही में मुंबई की सड़कों पर नई-नवेली सुपर एक्सपेंसिव फेरारी दौड़ाते देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियोज में रणवीर सिंह अपनी नई ब्लैक फेरारी 296 जीटीबी चलाते नजर आ रहे हैं। रणवीर उस वक्त अपनी इस नई-नवेली स्पोर्ट्स कार के साथ कैमरे में कैद हो गए, जब उन्होंने सड़क पर ट्रैफिक के चलते अपनी कार की रफ्तार कुछ कम की।

रणवीर सिंह ने खरीदी नई फेरारी

खबरों के मुताबिक, रणवीर सिंह ने हाल ही ब्लैक कलर की फेरारी 296 GTB खरीदी है, जिसकी कीमत लगभग 6.36 करोड़ रुपये बताई जा रही है। रणवीर की इस शानदार काले रंग की लग्ज़री स्पोर्ट्स कार ने तब सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया, जब अभिनेता मुंबई की सड़कों पर इसे लेकर निकले। कार की रफ्तार धीमे होते ही लोगों ने उन्हें अपने कैमरे में कैद करना शुरू किया। तभी अभिनेता ने अपनी कार की रफ्तार बढ़ा दी और आगे निकल गए, लेकिन उनकी ये नई-नवेली कार जरूर चर्चा में आ गई है।

रणवीर सिंह और ‘डॉन 3’ विवाद

पिछले दिनों रणवीर सिंह ‘डॉन 3’ विवाद को लेकर चर्चा में थे। इस फिल्म का ऐलान 2023 में हुआ था, जिसमें बताया गया था कि अब रणवीर सिंह इस एक्शन-थ्रिलर फ्रेंचाइजी का नया चेहरा होंगे और फरहान इसके निर्देशक होंगे। फिल्म में कियारा आडवाणी को भी बतौर लीड एक्ट्रेस कास्ट किया गया था, लेकिन हाल ही में ये प्रोजेक्ट तब फिर चर्चा में आ गया, जब रणवीर ने इसे करने से इनकार कर दिया। इसके बाद मामला, ‘फेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज’ तक जा पहुंचा और एसोसिएशन ने एक्टर के खिलाफ असहयोग का निर्देश जारी कर दिया। हालांकि, बाद में यह निर्देश वापस ले लिया गया।

रणवीर सिंह का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट पर बात करें तो रणवीर सिंह आखिरी बार ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में नजर आए थे, जो 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफ़िस पर जमकर कमाई की। ‘धुरंधर’ का पहला भाग 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज़ हुआ था और इसने भी बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की थी। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, सारा अर्जुन, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी शामिल थे। धुरंधर 2 की सफलता के बाद अब रणवीर ‘प्रलय’ में भी नजर आएंगे, जिसका निर्देशन हंसल मेहता के बेटे जय मेहता कर सकते हैं। हालाँकि, इस प्रोजेक्ट के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here