Home छत्तीसगढ़ पैरीघूम्मर में चला स्वच्छता अभियान, नशे और हुड़दंग पर पुलिस की पैनी...

पैरीघूम्मर में चला स्वच्छता अभियान, नशे और हुड़दंग पर पुलिस की पैनी नजर

0

राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद –: जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पैरीघूम्मर को स्वच्छ, सुरक्षित और आकर्षक बनाए रखने के उद्देश्य से स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन के संयुक्त सहयोग से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत ग्रामीणों ने श्रमदान कर पर्यटन स्थल परिसर में फैले प्लास्टिक, कचरे और अन्य गंदगी की साफ-सफाई की।

ग्रामीणों ने एकजुट होकर जलाशय एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रशासन ने इस जनभागीदारी और श्रमदान की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन विकास की दिशा में सकारात्मक पहल बताया।

इधर, पर्यटन स्थल पर बढ़ती नशाखोरी और हुड़दंग की घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों, नशा करने वालों और नशीले पदार्थों के परिवहन पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर नशा करते पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे पैरीघूम्मर के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते हुए स्वच्छता बनाए रखें, कचरा निर्धारित कूड़ेदान में ही डालें और पर्यटन स्थल को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करें।

प्रशासन का मानना है कि स्थानीय लोगों की भागीदारी और सख्त निगरानी से पैरीघूम्मर को एक स्वच्छ, सुरक्षित और आदर्श पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here