Home देश बिजुरी पुलिस की अवैध कोयला परिवहन पर बड़ी कार्यवाही: 32 बोरी चोरी...

बिजुरी पुलिस की अवैध कोयला परिवहन पर बड़ी कार्यवाही: 32 बोरी चोरी का कोयला और ओमनी कार जब्त, ₹2.10लाख का सामन बरामद

0

अनूपपुर : जिले में खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, चोरी और परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विक्रांत मुराव द्वारा लगातार कड़े निर्देश दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के कुशल मार्गदर्शन में बिजुरी पुलिस ने देर रात रेड कार्रवाई करते हुए अवैध कोयला परिवहन कर रही ओमिनी कार को पकड़ा है।
रात के अंधेरे में हो रही थी तस्करी, गुलाब ग्राउंड के पास घेराबंदी दिनांक 13-14 जून 2026 की दरमियानी रात को बिजुरी पुलिस को मुखबिर से अवैध कोयला परिवहन की पुख्ता सूचना मिली। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिजुरी गुलाब ग्राउंड के पास घेराबंदी की। इस दौरान एक संदिग्ध मारुति ओमनी वैन (क्रमांक *MP18C1037*) को रोककर चेक किया गया।

रामनगर से लाकर बिजुरी में बेचने की थी तैयारी:
वाहन चालक *राजेश प्रजापति उर्फ सरदार* (उम्र 38 वर्ष), पिता शंभू प्रजापति, निवासी सीएमपीडीआई कैंप बिजुरी से जब पूछताछ की गई, तो उसने ओमनी कार में लोड *32 बोरी कोयला* रामनगर से चोरी कर बिजुरी में बेचने के उद्देश्य से लाना स्वीकार किया। कोयले के परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज या खनिज रॉयल्टी रसीद न होने पर पुलिस ने वाहन सहित चोरी का कोयला जब्त कर लिया।

कुल जब्ती एवं वैधानिक कार्रवाई:
* *जब्त 32 बोरी कोयले की कीमत:* ₹10,000/-
* *जब्त ओमनी कार (MP18C1037) की कीमत:* ₹2,00,000/-
* *कुल जब्त सामान* *₹2,10,000/-

पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध थाना बिजुरी में *अपराध क्रमांक 213/2026, धारा 303(2) बीएनएस (BNS) एवं 4/21 खनिज अधिनियम* के तहत मामला पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की है।

सराहनीय भूमिका:
इस महत्वपूर्ण और सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास सिंह, सहायक उपनिरीक्षक (सउनि) रविकरण
पयासी एवं आरक्षक रवि सिंह की उल्लेखनीय और सराहनीय भूमिका रही है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here