Home छत्तीसगढ़ एक वर्ष बाद भी नहीं मिला सोनिया बंसल और शिवानी केवंट का...

एक वर्ष बाद भी नहीं मिला सोनिया बंसल और शिवानी केवंट का सुराग एमसीबी पुलिस ने आमजन से मांगा सहयोग, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

0

एमसीबी : मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में लंबे समय से लापता दो महिलाओं की तलाश में पुलिस लगातार प्रयासरत है। एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद दोनों महिलाओं का कोई पता नहीं चल पाने पर पुलिस ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने का अनुरोध किया है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी जिला इश्तहार के अनुसार थाना झगराखांड क्षेत्र से लापता 75 वर्षीय श्रीमती सोनिया बंसल का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वे 16 जून 2025 को खोंगापानी क्षेत्र में आंख की दवा लेने जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, किन्तु उनका कोई पता नहीं चल सका। इसी प्रकार पाराडोल निवासी 19 वर्षीय कु. शिवानी केवंट 06 अक्टूबर 2025 को मनेंद्रगढ़ जाने के लिए घर से निकली थीं। निर्धारित समय पर घर नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों तथा संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उनका भी कोई सुराग नहीं मिल पाया। मामले में गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस लगातार खोजबीन कर रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों मामलों में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद विभिन्न स्तरों पर तलाश जारी है। जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं तथा उपलब्ध सभी माध्यमों से जानकारी एकत्र करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का मानना है कि आम नागरिकों के सहयोग से इन मामलों में महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है।पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को श्रीमती सोनिया बंसल अथवा कु. शिवानी केवट के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना निम्नलिखित संपर्क नंबरों पर दी जा सकती है।पुलिस अधीक्षक, एमसीबी 9479193702, 9479193713, एसडीओपी, मनेंद्रगढ़ 9779193702, थाना झगराखाण्ड 9479194855 तथा कंट्रोल रूम 9479160180 पर सम्पर्क किया जा सकता है। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम एवं पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। जिला पुलिस ने जनसहयोग को इस अभियान की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए नागरिकों से संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ सहयोग करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here