Home छत्तीसगढ़ मोदी के नेतृत्व में सशक्त भारत का निर्माण : भाजपा का विशेष...

मोदी के नेतृत्व में सशक्त भारत का निर्माण : भाजपा का विशेष जनसंपर्क अभियान जारी

0

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल नेतृत्व में सुशासन, विकास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश बैस ने नगरी मंडल के ग्राम बोडरा, भोथली, भैंसासकरा एवं हिन्छापुर का दौरा किया।

सर्वप्रथम ग्राम बोडरा पहुंचकर उन्होंने शीतला माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर अभियान की शुरुआत की। इसके पश्चात ग्राम के सरपंच, पुजारी, प्रबुद्धजन एवं वरिष्ठ नागरिकों से आत्मीय मुलाकात कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर चर्चा की।

जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश बैस ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में देश के बड़े शहरों के साथ-साथ गांवों का भी अभूतपूर्व विकास हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, आवास, स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हुआ है, जिससे ग्रामीण जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आया है।

अभियान के दौरान जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश बैस नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहन पुजारी, जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू, जनपद सभापति राजेश नाथ गोसाई, मंडल महामंत्री सुलोचना साहू एवं नगर पंचायत पार्षद राजा पवार श्यामंत बिसेन मंत्री कमलेश साहू ने ग्राम रामनगर हिन्छापुर पहुंचकर शहीद आदित्य साहू के परिवार से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने शहीद परिवार का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा शहीद के माता-पिता से मिलकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। नेताओं ने शहीद के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए दिया गया उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

उन्होंने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से गांवों को जोड़ा गया है, जिससे ग्रामीणों को सीधे लाभ मिल रहा है और गांव भी शहरों की तर्ज पर विकास की ओर अग्रसर हैं।

इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here