Home छत्तीसगढ़ सिंगल यूज प्लास्टिक और स्वच्छता की जांच, 20 हजार रुपए से ज्याद...

सिंगल यूज प्लास्टिक और स्वच्छता की जांच, 20 हजार रुपए से ज्याद का जुर्माना निगम के विशेष अभियान में 20 प्रकरणों पर हुई कार्रवाई

0

रायगढ़ :  आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय के निर्देश पर नगर निगम की टीम द्वारा हीरापुर चौक, संजय मार्केट, श्याम टॉकीज रोड, केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड, घड़ी एवं सतिगुड़ी चौक, कबीर क्षेत्र, ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक एवं स्वच्छता संबंधी विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दुकानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग तथा स्वच्छता नियमों के पालन की स्थिति का परीक्षण किया गया।

जांच के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग के 15 प्रकरण पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों से कुल 15400 रूपए से ज्यादा का जुर्माना वसूला गया। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने के 5 प्रकरणों में 5 हजार रूपए का अर्थदंड अधिरोपित किया गया। इस प्रकार कुल 20 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 20400 रूपए की जुर्माना राशि वसूल की गई।

नगर निगम की टीम ने व्यापारियों एवं नागरिकों से प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा स्वच्छता नियमों का पालन करने की अपील की है। निगम प्रशासन द्वारा शहर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से इस प्रकार की जांच एवं कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here