Home देश पुलिस द्वारा अवैध रेत(खनिज) उत्खन्न परिवहन करने वाले आरोपी के विरूध्द की...

पुलिस द्वारा अवैध रेत(खनिज) उत्खन्न परिवहन करने वाले आरोपी के विरूध्द की कार्यवाही,ट्रेक्टर को किया जप्त

0

अनुपपुर वेंकटनगर : पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब द्वारा अवैध खनिज उत्खन्न करने वाले माफिया के विरूद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम, एसडीओ(पी.) पुष्पराजगढ़ नवीन तिवारी के निर्देशन एवं थाना प्रभारी जैतहरी निरीक्षक अमर वर्मा के नेतृत्व में की गई कार्यवाही ।दिनांक 20/06/2026 को वेंकटनगर चौकी पुलिस को दौरान भ्रमण ग्राम कदमसरा में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भेलमा गूजर नाला से अवैध खनिज रेत का चोरी से उत्खन्न कर एक नीले रंग का स्वराज ट्रेक्टर ट्राली में ट्रेक्टर चालक रेत लोड करके ग्राम लपटा तरफ रेत बेंचने जाने वाला हैं जो मुखबिर के बताये स्थान ग्राम मुण्डा से लपटा की ओर जाने बाले रोड़ पर पहुंचकर साक्षीयो के साथ रोड़ पर ट्रेक्टर का इंताजार किया जो कुछ देर बाद मुण्ड़ा तरफ से एक नीले रंग का स्वराज कंपनी का ट्रेक्टर आता दिखाई दिया जिसे हाथ देकर रूकवाया गया बाद उक्त साक्षीयो के समक्ष उक्त स्वराज ट्रेक्टर को चेक किया गया तो एक स्वराज कंपनी का ट्रेक्टर नीले रंग का रजिस्ट्रेशन नंबर MP65ZC7738 ट्रेक्टर में लगी ट्राली में 02 घन मीटर रेत खनिज लोड होना पाया गया जो उक्त ट्रेक्टर चालक से पूछतांछ की गई तो अपना नाम आशीष राठौर पिता होरीलाल राठौर उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम मुण्डा थाना जैतहरी का होना बताया जिसे मौके पर धारा 94 बीएनएसएस का नोटिस देकर उक्त ट्रेक्टर की ट्राली में लोड़ रेत खनिज की वैध टीपी. एवं ट्रेक्टर ट्राली में रेत कहां से लोड़ की थी एवं उक्त ट्रेक्टर ट्राली का मालिक कौन है जो चालक आशीष राठौर नें नोटिस का लिखित में जवाब दिया की स्वराज ट्रेक्टर क्र. MP65ZC7738 मेरे पिता के नाम है होरीलाल राठौर जो मेरे पापा है जो उड़ीशा मजदूरी करने गये है रेत गूजर नाला से लाया हूं रेत के मेरे पास कोई कागजात टी.पी. नही है एवं ट्रेक्टर के रजिस्ट्रेशन कार्ड, बीमा कागजात एवं स्वंय के लर्निंग लाईसेंस की छायाप्रित पेश किया ट्रेक्टर चालक आशीष राठौर के द्वारा अवैध रूप से रेत(खनिज) चोरी कर परिवहन करना पाया गया जो उक्त स्वराज कंपनी के ट्रेक्टर चालक आशीष राठौर का कृत्य 303(2), 317(5), 305(ई) बीएनएस एवं 4/21 खनिज अधिनियम के तहत दण्डनीय पाये जाने से उक्त स्वराज 742 XT ट्रेक्टर जिसका रजिस्ट्रेशन नबंर MP65ZC7738, इंजन नबंर- DE.4001/SHF22348 एवं चेंचिस नबंर- MBNBT53NDSCF74255 मय नीले रंग की ट्राली मय ट्राली में लोड़ 02 घन मीटर अवैध रेत खनिज ट्रेक्टर ट्राली किमती 500000/- रूपये एवं रेत खनिज किमती 3000/- रूपये कुल कीमती 503000/-रूपये का एवं चालक द्वारा पेश किये गये वाहन के दस्ताबेज की छायाप्रति समक्ष गवाहन आरोपी ट्रेक्टर चालक आशीष राठौर से जप्त कर कब्जे पुलिस में लिया गया जप्त शुदा सम्पत्ति को चौकी वेंकटनगर लाकर सुरक्षार्थ चौकी परिसर में खड़ा कराया गया है ।

आरोपी वाहन चालक आशीष राठौर के विरूद्ध धारा 303(2),305(E), 317(5) BNS, 4/21 खनिज अधिनियम का अपराध पंजीबध्द किया गया है ।उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी वेंकटनगर उप निरीक्षक प्रवीण कुमार साहू, सउनि. सुरेश कुमार अहिरवार एवं आर.विजय टाटू की सराहनीय भूमिका रही है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here