अनूपपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज पुलिस लाइन अनूपपुर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस लाइन में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया।
योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की क्रियाएं कराई गईं। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का प्रभावी माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से तनाव में कमी आती है तथा कार्यक्षमता एवं एकाग्रता में वृद्धि होती है।
कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। सभी प्रतिभागियों ने योग को नियमित रूप से करने का संकल्प लिया।
पुलिस विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सशक्त एवं कार्य के प्रति अधिक दक्ष बनाना है।



