Home छत्तीसगढ़ विश्व योग दिवस पर बचेली एनएमडीसी क्लब प्रांगण में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम...

विश्व योग दिवस पर बचेली एनएमडीसी क्लब प्रांगण में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में कर्मचारी एवं महिलाओं ने भाग लिया

0

एस एच अज़हर अमन पथ बचेली  : योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश, परियोजना प्रमुख सहित वरिष्ठ अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
जिला दंतेवाड़ा बचेली – विश्व योग दिवस के अवसर पर एनएमडीसी बचेली परिसर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में महिलाओं एवं कर्मचारियों के साथ अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख श्रीधर कोडाली, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) महेश एस. नायर, विभिन्न विभागाध्यक्षों तथा यूनियन पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।

कार्यक्रम के दौरान योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने तथा तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम का समापन सभी कर्मचारियों द्वारा नियमित योगाभ्यास करने एवं योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here