अनुपपुर मध्यप्रदेश : पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब द्वारा अवैध गतिविधियो में लिप्त माफिया के विरूद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम, एसडीओ(पी.) नवीन तिवारी के निर्देशन एवं थाना प्रभारी जैतहरी निरीक्षक अमर वर्मा के नेतृत्व में की गई कार्यवाही ।दिनांक 21/06/2026 को कस्बा भ्रमण के दौरान ग्राम खैरीटोला में वेंकटनगर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि दो व्यक्ति एक लाल काले रंग की TVS स्टार सीटी मोटर सायकल क्र. CG10AM2681 से बोरी में भरकर अंग्रैजी शराब अनूपपुर तरफ से खोड़री सिंघौरा होते हुये छ.ग. की ओर ले जा रहा है उक्त सूचना वेंकटनगर पुलिस द्वारा ग्राम सिंहपुर में खोड़री सिंघौरा जाने वाले आम रोड पर गवाहान के साथ रूककर आने जाने बाले वाहनो पर निगरानी रखी गई जो कुछ देर बाद दो व्यक्ति एक लाल काले रंग की TVS स्टार सीटी मोटर सायकल क्र. CG10AM2681 से वेंकटनगर तरफ से आते दिखे जिसे वेंकटनगर पुलिस हाथ देकर रोका गया एवं उक्त मोटर सायकल पर बैठे दोनो व्यक्तियो से नाम पता पूछां गया तो मोटर सायकल चालक नें अपना नाम अमृतलाल अगरिया पिता मदन सिंह अगरिया उम्र 22 वर्ष निवासी धौरामुड़ा मोहल्ला देवरगाव थाना गौरेला जिला जीपीएम (छ.ग.) एवं मोटर सायकल के पीछे सीट पर बोरी पकड़कर बैठे व्यक्ति नें अपना नाम दीपक प्रसाद अगरिया पिता मानसिंह अगरिया उम्र 22 वर्ष निवासी धौरामुड़ा मोहल्ला देवरगाव थाना गौरेला जिला जीपीएम (छ.ग.) उक्त दोनो व्यक्ति मोटर सायकल की सीट पर दोनो के बीच में एक पीले रंग की प्लास्टिक की बोरी रखे हुये थे जो गवाहो के समक्ष बोरी को खोलकर चैक किया गया तो बोरी के अंदर अंग्रैजी शराब गोवा विस्की के क्वाटर(शीशी) रखे हुये मिले जो मोटर सायकल चालक अमृतलाल अगरिया एवं पीछे बैठे हुये व्यक्ति दीपक प्रसाद अगरिया से उक्त अंग्रैजी शराब रखने, बैंचने एवं परिवहन करने की अनुज्ञप्ति मांगी गई जो उक्त दोनो व्यक्तियो नें अंग्रैजी शराब रखने, बैंचने एवं परिवहन का कोई कागजात अनुज्ञप्ति नही होना बताया शराब को बोरी से निकालकर गिनती की गई तो एक पीले रंग की प्लास्टिक की बोरी में भरी 98 नग शीशी अंग्रैजी शराब गोवा विस्की प्रत्येक 180ml सील बंद प्रत्येक कीमती 135/- रूपये की दर से कुल अंग्रैजी शराब कीमती 13230/- रूपये की कुल अंग्रैजी शराब मात्रा 17.64 लीटर होना पाया गया जो मौके पर उक्त अंग्रैजी शराब गोवा विस्की एवं एक अदद पुरानी स्तेमाली लाल काले रंग की TVS कंपनी की स्टार सीटी प्लस मोटर सायकल रजि. क्र. CG10AM2681, चेंचिस नं. कीमती 25000/- रूपये की समक्ष गवाहन दिनांक 21/06/2026 को जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया आरोपीगण अमृतलाल अगरिया एवं दीपक प्रसाद अगरिया का कृत्य धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी वेंकटनगर उप निरीक्षक प्रवीण कुमार साहू, सउनि. सुरेश कुमार अहिरवार एवं आर.288 विजय टाटू , आर.281 सोनू पर्ते की सराहनीय भूमिका रही है ।



