एस एच अज़हर दंतेवाड़ा किरंदुल: मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक), शाखा किरंदुल ने भारतीय नौसेना में चयनित एच.ई.एम. ऑपरेटर (R-4) श्री पप्पू कुमार के सम्मान में गांधी भवन में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया।
समारोह में यूनियन अध्यक्ष विनोद कश्यप, सचिव ए.के. सिंह, अन्य पदाधिकारियों तथा श्रमिक साथियों की उपस्थिति में पप्पू कुमार को पुष्पगुच्छ, शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर बधाई दी गई। उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त की गईं।
यूनियन अध्यक्ष विनोद कश्यप ने कहा कि संगठन श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ उनकी उपलब्धियों को भी सम्मानित करता है। सचिव ए.के. सिंह ने पप्पू कुमार की अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता पूरे किरंदुल क्षेत्र और एनएमडीसी परिवार के लिए गर्व की बात है।
कार्यक्रम का संचालन जियाउल हसन ने तथा धन्यवाद ज्ञापन राकेश लाल ने किया।
इस अवसर पर यूनियन के अनेक पदाधिकारी एवं श्रमिक साथी उपस्थित रहे।



