Home छत्तीसगढ़ नगर निगम की अपील: 30 जून तक जमा करें संपत्तिकर, मिलेगा विशेष...

नगर निगम की अपील: 30 जून तक जमा करें संपत्तिकर, मिलेगा विशेष डिस्काउंट

0

रायपुर: रायपुर नगर निगम द्वारा जून माह में संपत्तिकर (प्रॉपर्टी टैक्स) समय पर जमा करने वाले करदाताओं को 6.25 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है। इस योजना का लाभ लेने के लिए अब केवल दो दिन शेष हैं। इसके बाद 1 जुलाई 2026 से संपत्तिकर पर यह छूट समाप्त हो जाएगी और पूर्ण कर का भुगतान करना होगा।

नगर निगम के अनुसार, जून माह में अब तक 2,732 संपत्तिधारकों से करीब 22.19 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है। वहीं निगम ने चालू वित्तीय वर्ष में 425 करोड़ रुपये राजस्व संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया है।

निगम क्षेत्र में लगभग 3.60 लाख संपत्तियां हैं, जिनमें से 3.46 लाख टैक्स योग्य हैं। राजस्व बढ़ाने के लिए निगम ने सभी 10 जोनों में प्रतिदिन लगभग 1 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य तय किया है। वर्षों से बकाया कर वसूलने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है।

नगर निगम की राजस्व उपायुक्त डॉ. अंजली शर्मा ने बताया कि छूट योजना का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग आगे आए हैं। वहीं 20 से अधिक बड़े बकायेदारों की संपत्तियों को विभिन्न जोनों में सील भी किया गया है।

जोनवार वसूली (जून माह)

जोन वसूली (रुपये)

जोन-1 1.70 करोड़
जोन-2 3.15 करोड़
जोन-3 1.41 करोड़
जोन-4 2.22 करोड़
जोन-5 2.02 करोड़
जोन-6 1.45 करोड़
जोन-7 1.85 करोड़
जोन-8 2.03 करोड़
जोन-9 2.75 करोड़
जोन-10 3.00 करोड़
कुल 21.63 करोड़ रुपये

नगर निगम ने करदाताओं से अपील की है कि वे 30 जून तक ऑनलाइन या अपने संबंधित जोन कार्यालय में संपत्तिकर जमा कर 6.25 प्रतिशत की छूट का लाभ अवश्य उठाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here