Home छत्तीसगढ़ कोरिया जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ,34,129 बच्चों को...

कोरिया जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ,34,129 बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य

0

कोरिया : राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को जिला अस्पताल बैकुंठपुर के टीकाकरण केंद्र में कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने अभियान का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर कलेक्टर यादव ने कहा कि प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की दवा पिलाकर अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने स्वयं बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 34,129 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिलेभर में 341 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। अभियान के दौरान यदि कोई बच्चा पोलियो की खुराक लेने से छूट जाता है, तो 29 एवं 30 जून 2026 को स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर मॉप-अप गतिविधि के माध्यम से उन्हें पोलियो की दवा पिलाएगी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि “एक भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे तथा सभी बच्चों को वाइल्ड पोलियो वायरस के संक्रमण से सुरक्षित रखा जा सके।

कार्यक्रम में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ. आयुष जायसवाल, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनीत बख्ला, आरएमओ डॉ. कार्तिकेय, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री अशरफ अंसारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी- कर्मचारी, स्वास्थ्य टीम, बच्चों के अभिभावक एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here