Home छत्तीसगढ़ विवादों के बीच बदले गए छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस प्रभारी:अमित पठानिया हटाए गए,...

विवादों के बीच बदले गए छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस प्रभारी:अमित पठानिया हटाए गए, डॉ. स्मृति रंजन लेंका को मिली जिम्मेदारी

0

 रायपुर: छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस चुनाव के बीच संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया को हटाकर उनकी जगह डॉ. स्मृति रंजन लेंका को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह बदलाव ऐसे मय में हुआ है, जब छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस के चुनाव को लेकर लगातार विवाद और अनियमितताओं की शिकायतें सामने आ रही हैं। चुनाव प्रक्रिया को लेकर संगठन के भीतर नाराजगी का माहौल बना हुआ है। स्टार परफॉर्मर की सूची डॉ. स्मृति रंजन लेंका के हस्ताक्षर से जारी होने के बाद इस बदलाव की पुष्टि मानी जा रही है। हालांकि, कांग्रेस की ओर से अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

परिसीमन विवाद के बाद टली थी नामांकन प्रक्रिया

यूथ कांग्रेस चुनाव की घोषणा 24 मई को की गई थी। इसके तहत ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर पर नई टीम के गठन की प्रक्रिया शुरू होनी थी, लेकिन परिसीमन को लेकर उठे विवाद के बाद नामांकन प्रक्रिया को 15 जून तक स्थगित करना पड़ा था। इसके बाद भी विवाद थमा नहीं। हाल ही में जारी स्टार परफॉर्मर की सूची को लेकर सोशल मीडिया पर कई कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर की थी। वहीं संगठन के भीतर चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर भी लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं।

ऐसे में चुनाव के बीच प्रदेश प्रभारी का बदला जाना कई राजनीतिक मायनों में अहम माना जा रहा है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि नए प्रभारी के नेतृत्व में चुनावी प्रक्रिया किस तरह आगे बढ़ती है और संगठन के भीतर चल रहे विवादों को कैसे सुलझाया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here