Home छत्तीसगढ़ धमतरी में टायर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

धमतरी में टायर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

0

धमतरी : धमतरी के पुराना मंडी इलाके में टायर दुकान में रविवार देर रात भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया. घटना में दुकान के भीतर रखा टायर, मशीनें और अन्य सामान जलकर खाक हो गया. वहीं इलाके में हड़कप मच गया.

मशीन और सामान जलकर राख

जानकारी के मुताबिक, पुराना मंडी क्षेत्र के टायर दुकान में आग लगी. आग के विकराल रूप लेने के बाद क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया. उन्होंने दमकल विभाग को घटना की सूचना दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए. घंटों तक मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि तब तक दुकान पूरी तरह जलकर राख में तबदील हो गई थी. भीतर रखा सामान, मशीन जल गईं.

आग लगने का कारण अज्ञात

समय पर काबू पाने से आसपास की दुकानों तक लपटें फैलने से रोक दी गईं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. प्रारंभिक तौर पर आग से दुकान मालिक को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here