Home छत्तीसगढ़ एनएमडीसी डीएवी आईटीआई भांसी के 31 प्रशिक्षार्थियों का ओमेगा सेकी मोबिलिटी प्रा....

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई भांसी के 31 प्रशिक्षार्थियों का ओमेगा सेकी मोबिलिटी प्रा. लि. में चयन

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा : एनएमडीसी डीएवी आईटीआई, भांसी में ओमेगा सेकी मोबिलिटी प्रा. लिमिटेड,चाकण, पुणे द्वारा वर्चुअल कैंपस ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर (एचआर) रबीन्द्र मोहंती द्वारा कंपनी का विस्तृत प्रेजेंटेशन देकर की गई। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों को कंपनी की कार्यप्रणाली, करियर ग्रोथ, कार्य संस्कृति, वेतनमान एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी दी। इसके पश्चात संस्थान के सभी अंतिम वर्ष के प्रशिक्षार्थियों का ऑनलाइन टेस्ट आयोजित किया गया। ऑनलाइन टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों का कंपनी द्वारा वर्चुअल इंटरव्यू लिया गया। चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कुल 31 प्रशिक्षार्थियों का चयन Omega Seiki Mobility Pvt. Ltd. के लिए किया गया।

इस उपलब्धि पर एनएमडीसी बीआईओएम बचेली कॉम्प्लेक्स के परियोजना प्रमुख श्री श्रीधर कोडाली ने चयनित प्रशिक्षार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि एनएमडीसी का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें देश की अग्रणी कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। ऐसे प्लेसमेंट अभियान संस्था की गुणवत्ता एवं उद्योगों के विश्वास का प्रतीक हैं।

संस्थान के प्राचार्य कमलेश साहू ने चयनित प्रशिक्षार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान में उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। नियमित कैंपस एवं वर्चुअल प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से प्रशिक्षार्थियों को रोजगार उपलब्ध कराना संस्थान की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कंपनी के अधिकारी ,प्लेसमेंट सेल को कैंपस प्लेसमेंट के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

एनएमडीसी बचेली के सीएसआर सहयोग एवं मार्गदर्शन से संचालित एनएमडीसी डीएवी आईटीआई, भांसी देश के अग्रणी कौशल प्रशिक्षण संस्थानों में शामिल है और समय-समय पर देश की प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ रोजगारोन्मुखी प्लेसमेंट अभियान आयोजित कर प्रशिक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here