बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ईठा’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। टीजर में एक्ट्रेस को लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के किरदार में देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है और इसके नाम को लेकर आपत्तियां जताई जा रही हैं।
श्रद्धा कपूर की फिल्म के नाम पर मचा घमासान:- श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘ईठा’ को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म का टीजर सामने आने के बाद फैंस एक्ट्रेस के लुक और उनके ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ पे तारीफ कर रहे हैं। टीजर में श्रद्धा को महान लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की भूमिका में नजर आई हैं, जो दर्शकों को काफी प्रभावित कर रहा है। लेकिन इस उत्साह के बीच फिल्म के नाम को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म के नाम पर सवाल उठाते हुए इसे बदलने की मांग भी हो रह है।
क्या है विवाद का कारण:- फिल्म के नाम ‘ईठा’ को लेकर नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। पार्टी का तर्क है कि जिस फिल्म में विठाबाई नारायणगांवकर की लाइफ को दिखाया गया है, उसका नाम उन्हीं के नाम पर होना चाहिए। इस मांग को दिवंगत कलाकार के परिवार का भी समर्थन मिल गया है। कलाकार के बेटे कैलाश और राजेश नारायणगांवकर के साथ ही उनके पोते मोहित नारायणगांवकर ने भी फिल्म के नाम पर नाराजगी जताई है। परिवार का साफ कहना है कि फिल्म में जिस कलाकार की कहानी दिखाई जा रही है, उसका नाम सबसे ऊपर होना चाहिए।
फिल्म कब होगी रिलीज:- मेकर्स की ओर से अभी तक इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजनीतिक दल और परिवार का मानना है कि फिल्म का नाम ‘ईठा’ की जगह विठा या विठाबाई रखा जाना चाहिए। प्रेजेंट में इस मुद्दे पर चर्चाएं तेज हो गई हैं, जबकि फिल्म आगामी 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने के लिए पूरी तरह तैयार है।



