Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ मॉडल का देशभर में डंका, शिवराज सिंह चौहान ने की मटेरियल...

छत्तीसगढ़ मॉडल का देशभर में डंका, शिवराज सिंह चौहान ने की मटेरियल बैंक की तारीफ

0

रायपुर : राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ के मटेरियल बैंक मॉडल की सराहना की। उन्होंने इसे हितग्राहियों के लिए बेहद उपयोगी और नवाचारपूर्ण पहल बताया।

सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ का मटेरियल बैंक मॉडल प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को एक ही स्थान पर घर निर्माण के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा रहा है। इससे निर्माण सामग्री जुटाने में होने वाली परेशानी कम हुई है और मकान निर्माण की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सुगम, तेज और किफायती बनी है।

उन्होंन कहा, मटेरियल बैंक के जरिए हितग्राहियों को सीमेंट, सरिया, ईंट, गिट्टी, रेत सहित अन्य आवश्यक निर्माण सामग्री एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है। इससे समय की बचत होने के साथ-साथ परिवहन लागत भी कम हो रही है और निर्माण कार्य में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने में मदद मिल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here