Home छत्तीसगढ़ डिजिटल प्लेटफॉर्म से जनता और संगठन के बीच बढ़ेगी पारदर्शिता: सुमित

डिजिटल प्लेटफॉर्म से जनता और संगठन के बीच बढ़ेगी पारदर्शिता: सुमित

0

बसना में भाजपा की डिजिटल प्लेटफॉर्म कार्यशाला संपन्न

महासमुंद : आधुनिक युग की मांग के अनुरूप संगठन को तकनीकी रूप से सुदृढ़, सक्रिय और पूरी तरह हाईटेक बनाने के उद्देश्य से बसना के स्थानीय मंगल भवन में भाजपा के ‘डिजिटल प्लेटफॉर्म कार्यशाला एवं सम्मेलन’ संपन्न हुआ। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में बसना मंडल के प्रभारी संजय शर्मा, सह-प्रभारी मंत्री प्रधान, डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रभारी विपिन उपेजजा, अनिल अग्रवाल, आयुष सिन्हा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुमित अग्रवाल, विधानसभा संयोजक डॉ एन के अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश अग्रवाल सहित मंडल अध्यक्ष बसना नरेंद्र यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान डिजिटल टूल्स, सोशल मीडिया और विभिन्न तकनीकी प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से संगठन की राष्ट्रवादी नीतियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने की रणनीति पर विस्तार से रोडमैप तैयार किया गया। भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक सुमित अग्रवाल ने कहा कि आज के इस प्रतिस्पर्धी और आधुनिक युग में डिजिटल प्लेटफॉर्म केवल आपसी संवाद का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि यह संगठन की रीढ़ बन चुका है।

केंद्र की माननीय नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुँचाने में तकनीक की भूमिका सर्वोपरि है। डिजिटल माध्यमों से बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है और जनता का भरोसा सरकार पर मजबूत हुआ है। सुमित अग्रवाल ने आगे जोर देते हुए कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता अब डिजिटल रूप से साक्षर होकर विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रामक प्रचार और अफवाहों का तथ्यों के साथ मुंहतोड़ जवाब देगा। बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक हमारे सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ और जनप्रतिनिधि एकजुट होकर इस डिजिटल महाअभियान को सफल बनाएंगे और संगठन को एक नई वैचारिक व तकनीकी ऊंचाई पर ले जाएंगे। हमारा लक्ष्य हर नागरिक को सीधे संगठन से जोड़ना है। कार्यशाला में भाजपा शीर्ष नेतृत्व व जमीनी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला। इस डिजिटल कार्यशाला में संगठन के प्रमुख स्तंभों सहित त्रिस्तरीय पंचायती राज और नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों की ऐतिहासिक मौजूदगी रही।

कार्यक्रम में शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सह-संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2, बूथ सचिव के साथ-साथ महिला प्रमुख, मन की बात प्रमुख और व्हाट्सएप प्रमुखों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अतिरिक्त महिला, किसान, पिछड़ा वर्ग, युवा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्षों ने अपनी पूरी कार्यकारिणी के साथ सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान जनपद व जिपं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यगण तथा नपं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद और एल्डरमैन सहित सभी निर्वाचित व मनोनीत स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें। अतिथियों और जनप्रतिनिधियों ने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देंगे और न केवल राजनीतिक रूप से बल्कि शासकीय योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन के लिए भी तकनीक का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करेंगे। कार्यशाला के अंत में सभी कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के सुरक्षित और प्रभावी उपयोग की व्यावहारिक ट्रेनिंग भी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here